बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: मौहल्ला ब्रह्मपुरी एवं शहीदनगर में मंदिरों पर श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पाठ के साथ किया। मंगलवार को ब्रह्मपुरी में प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी लोकेश शर्मा ने पूजन कराया। मंदिर पर जोशी समाज द्वारा सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन कराया। ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर में कार्यक्रम में जगेंद्र दत्त जोशी, ललित, निर्देश जोशी, डॉ. श्रीचंद जोशी, घनानंद, रॉबिन शर्मा, पिंटू, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव जोशी व प्रणय मनु गुप्ता अदि रहे। मोहल्ला शहीदनगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन किया गया।आयोजन यह भी पढ़ें- Orai News: श्री कृष्ण मंदिर में होगा छठी उत्सव का आयोजन ...