बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव पूरनपुर सियाना निवासी राजवीर सिंह ने गांव के ही जोगेंद्र कुमार पर उधार दिए रुपये के बदले कई गुना रकम वसूलने और धमकाकर उसकी आधा बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत की। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में बेटे के इलाज के लिए उसने जोगेंद्र कुमार से 13 हजार रुपये उधार लिए थे। वह 2020 तक 10,800 रुपये वापस कर चुका था। आरोप है कि जोगेंद्र ने ब्याज जोड़कर 61,500 रुपये बकाया बताए और धमकाकर 28 हजार रुपये और ले लिए, अब एक लाख रुपये की और मांग कर रहा है। रकम देने से इनकार करने पर जोगेंद्र ने उसकी करीब आधा बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को ए...