Bijnor News: बोलेरो सवार युवकों ने ट्रक रोक चालक से की मारपीट, गंभीर
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: बिजनौर । शहर कोतवाली के चक्कर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास बुधवार सुबह बोलेरो सवार युवकों द्वारा एक ट्रक चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। चालक ने आरोप लगाया है कि युवकों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर उससे 1.21 लाख रुपये छीन लिए, जबकि पुलिस ने रुपये छीनने की घटना से इंकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम रावली नगला निवासी महकार सिंह (35) पुत्र जानू ने बताया कि बुधवार को वह ट्रक लेकर धामपुर शुगर मिल जा रहा था। वहां से उसे ट्रक में मैली भरकर पंजाब लौटना था। सुबह करीब आठ बजे जब वह चक्कर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचा तो दो बोलेरो गाड़ियों में सवार युवकों ने ट्रक के आगे वाहन लगाकर उसे रोक लिया。
पीड़ित का आरोप पीड़ित का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.