बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। थाना रामराज क्षेत्र के देवल में हुए हादसे के बाद बैराज रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम काफी लंबा हो गया। भीषण जाम में वाहन सवार और राहगीर काफी देर तक फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर थाना रामराज के देवल में ट्रक व कार में भिड़ंत के बाद लंबा जाम लग गया। जो बढ़ते हुए बिजनौर बैराज पुल तक आ गया। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से बैराज रोड पर यातायात धीमा हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- क-कार की भिड़ंत में कार सवार महिला घायल जाम में कार, बस, ट्रक और अन्य वाहन फंस गए। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक जाम में फंसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।जाम की सूचना पर यातायात प्रभा...