बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: न्याय पंचायत बैरमाबाद गढ़ी के संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 26 स्कूलों के 200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में नहटौर द्वितीय, रुखड़ियों और चकगोवर्धन प्रथम रहा। मंगलवार को नहटौर के एसएनएमएम इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सैयद गिजाल मेहंदी संयोजक हेप्ट, अशोक मुनी त्यागी अध्यक्ष, दर्पण त्यागी प्रबंधक, दुष्यंत कुमार त्यागी प्रधानाचार्य ने किया। विपिन कुमार ब्लॉक स्तरीय खेल प्रभारी के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रो को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में खो-खो में खिजरपुर, मुकर्रमपुर प्रथम स्थान पर रहे। चक्का फेंक में ओजस बिलासपुर सोनिका चकगोवर्धन प्रथम रही। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक मौ.नईम तथा शुभम विश्वास ने स...