बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैग डेकोरेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मूलचंद एकेडमी मे नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों के लिए बैग डेकोरेशन प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने स्कूल बैग को सुंदर ढंग से सजाया । सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की कला की सभी ने सराहना की।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौहान एड, प्रधानाचार्या ममता सिंह, उप प्रधानाचार्या सुनिता सिंह ने विद्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: चित्रकला प्रतियोगिता म...