बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: दुर्गा विहार में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में वर्षावास प्रवचन मालिका-2026 के अंतर्गत बौद्ध धम्म की विशेषताएं विषय पर विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। रविवार शाम दुर्गा विहार में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से विचार गोष्ठी का शुभारंभ पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव, बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक मामराज सिंह बौद्ध ने बुद्ध वंदना तथा त्रिशरण-पंचशील के साथ किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध का धम्म समता, करुणा और मानवता का संदेश देता है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मनुष्य को आपसी भेदभाव से दूर रहकर प्रेम, मैत्री और समानता के साथ ज...