बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: हरेवली-नगीना मार्ग पर बैलगाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 35 वर्षीय शोकीन पुत्र किशन सिंह बाइक से अपने गांव से नगीना जा रहा था। उन्हें नगीना से अपने भाई को लेकर आना था। बताया जाता है कि हरेवली-नगीना मार्ग पर उनकी बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोकीन को अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शोकीन की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते ...