Bijnor News: बुखार जुकाम और खांसी खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: क्षेत्र में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सीएचसी स्याऊ की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 60-70 मरीज बुखार, सिरदर्द, खुजली, हाथ-पैर व मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और सुस्ती की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। कई लोग बुखार, खांसी और जुकाम होने पर खुद ही दवाएं, यहां तक कि एंटीबायोटिक भी लेने लगते हैं। इससे बीमारी ठीक होने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में पूरी तरह स्वस्य होने में पांच से 10 दिन तक का समय लग सकता है।
अस्थमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी मौसम में बदलाव के बीच अस्थम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.