बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के ग्राहकों को वाहन सौंपने के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित शाकुम्बरी ऑटोव्हील्स प्रा. लि. (मारुति नेक्सा यूनिट) का ट्रेड सर्टिफिकेट तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह आदेश परिवहन आयुक्त एवं रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी उत्तर प्रदेश आशुतोष ने केंद्रीय मोटर यान नियमावली, 1989 के नियम-44 के तहत जारी किया गया।

जांच में सामने आई अनियमितताएँ 20 जून 26 को भंडारी टोल प्लाजा, नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान बिना पंजीकरण संख्या वाले दो मारुति वाहन सार्वजनिक मार्ग पर चलते मिले। जांच में सामने आया कि दोनों वाहन 17 जून को ग्राहकों को सौंप दिए गए थे, जबकि उनका पंजीकरण बाद में कराया गया और चेकिंग...