बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: बरसात के बीच बिजली कटौती ने तहसील क्षेत्र के पैजनिया बिजलीघर से जुड़े 48 से अधिक गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से उपभोक्ता लगातार बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। बिजली आती भी है तो कुछ ही देर बाद गुल हो जाती है। इससे सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटौती और बार-बार फाल्ट के कारण विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पैजनिया स्थित बिजलीघर से पैजनिया समेत करीब 48 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 48 घंटे में बमुश्किल छह से सात घंटे ही बिजली मिल पाई है। शुक्रवार और शनिवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। इस दौरान कई बार फाल्ट होने से लाइनमैन भी घंटों तक फाल्ट तलाशते रहे। रविवार सुबह कुछ देर सप्लाई आने के बाद फिर बि...