बिजनौर, सितम्बर 16 -- Bijnor News: नगीना विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या को लेकर विधायक मनोज पारस ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल), मेरठ के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता से मुलाकात की और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। विधायक ने एमडी के समक्ष नगीना, किरतपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक और अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा रखा। उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाकर उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने जर्जर विद्युत तारों को बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि बिजली आपूर्ति बेहतर होने से आम नागरिकों के साथ-स...