बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: बिजनौर से नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर अम्हेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे समपार संख्या 40/एसपीएल पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे ने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर यातायात को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कराने की मांग की है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के अनुसार समपार संख्या 40/एसपीएल रेलवे के किलोमीटर 49/9-10 पर स्थित है। इस रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य काफी समय से लंबित है। रेलपथ की सुरक्षा को देखते हुए इसकी मरम्मत कराना आवश्यक है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक समपार को दो अक्तूबर की सुबह सात बजे से चार अक्तूबर की शाम आठ बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान बिजनौर से नूरपुर और मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा ...