बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: बिजनौर-किरतपुर रोड एनएच 34 पर झलरा गांव के सामने कट खुलवाने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में किसानों की पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कट बंद होने से ग्रामीणों को चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। कट खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया कि 15 दिन के भीतर कट खुल जाएगा। प्रशासन से आश्वासन मिलने पर पंचायत समाप्त कर दी गई। बिजनौर से किरतपुर रोड एनएच 34 पर कट को लेकर ग्राम झलरा के सामने भाकियू की पंचायत हुई। जिलाध्याक्ष ने बताया कि कई गांव के लोगों का रोड पर जंगल होने के कारण कई कई किलोमीटर बैलगाड़ी के माध्यम से आना जाना पड़ रहा है। जिसमें बहुत ज्यादा समय लगता है। कट बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पंचायत का आयोजन कहा कि इस कट को खुलवाने के ...