Bijnor News: बिजनौर आ रहे तमिलनाडु के शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल में बच्चों की प्रतियोगिता में जज बनकर आ रहे तमिलनाडु के शिक्षक रॉबिन 46 वर्ष की नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में उनका एक पैर कट गया था। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी नगीना से बिजनौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कार्यक्रम के संयोजक सेंट मैरी स्कूल कोटद्वार के जिंटो जिमसन ने बताया कि सेंट मैरी स्कूल बिजनौर में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें जज के रूप में शामिल होने के लिए तमिलनाडु निवासी रॉबिन पुत्र एंथोनी अपने साथी अंशु के साथ आ रहे थे। दोनों बरेली से हावड़ा-दून एक्सप्रेस में सवार होकर नगीना पहुंचने वाले थे। यहां से उन्हें कार से बिजनौर जाना था। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: डाल्टेनगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.