बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी सोनाकली का निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ विभागीय स्तर पर हथिनी को अंतिम विदाई दी गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व की पालतू मादा हथिनी सोनाकली (80 साल) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। कॉर्बेट प्रशासन के मुताबिक हथिनी आयु संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थी। सोनाकली को 23 जनवरी 2018 को विधिवत सेवानिवृत्त किया गया था। सेवा निवृत्ति के बाद उससे कोई राजकीय कार्य नहीं लिया जा रहा था। इस दौरान स्वास्थ्य तथा शारीरिक क्षमता के मद्देनजर उचित देखभाल, रख-रखाव तथा शारीरिक सक्रियता के लिए हथिनी से नियमित तौर पर व्यायाम संबंधी गतिविधियां कराई जाती थीं। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत शर्मा सहित मौके पर पंहुचे आला अधिकारियों द्वारा हथिनी के शव का निरीक्षण किया गया। इसके बाद निर्धारित...