Bijnor News: बिजनौर : सांड ने नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को उठाकर पटका, वीडियो वायरल
बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: बिजनौर। नगीना थाना क्षेत्र के गांव पखनपुर में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी अब्दुल खालिक शुक्रवार को घर से नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सांड की जोरदार टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना का विवरण हमले के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को वहां से भगाकर घायल बुजुर्ग को उठाया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.