बिजनौर, अगस्त 5 -- Bijnor News: शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 18 वर्षीय युवक विशाल की हृदय गति रुकने से अचानक मौत हो गई। बेटे की असमय मृत्यु का सदमा उसकी मां कविता सहन नहीं कर सकी और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया कि मंगलवार देर रात विशाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी हृदय गति रुक गई और उसकी मौत हो गई। बेटे के निधन की खबर सुनकर मां कविता गहरे सदमे में चली गईं। परिवार के लोग उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे और निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन पुत्र-वियोग का आघात वह सहन नहीं कर सकीं। कुछ ही देर बाद उनकी भी मृत्यु हो गई।एक ही घर में मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की स...