Bijnor News: बिजनौर : बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: बिजनौर के चंदक थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में बारिश के चलते मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें घर में रखा समान दब गया और मकान में भारी मात्रा में पानी भर गया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव दयालवाला निवासी राकेश पुत्र घिस्सू सिंह के पक्के मकान की दीवार बारिश के चलते मंगलवार सुबह भरभराकर गिर गई। जिसमें घर में रखा कीमती सामान दीवार के नीचे दब गया। गनीमत रही कि जब मकान की दीवार गिरी तो परिवार के लोग बरामदे में बैठे हुए थे। मकान के अंदर नहीं थे, वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान लालसिंह ने बताया कि मकान की दीवार गिरने से इनका काफी नुकसान हुआ है। मकान में भारी मात्रा में पानी भर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.