बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात कार सवारों ने बाइक सवार अधिवक्ता और उसके नौकर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बाइक चला रहा नौकर घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे अधिवक्ता बाइक गिरने से चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी अधिवक्ता अर्जुन त्यागी पुत्र नीरज त्यागी बिजनौर में शहर कोतवाली के सामने स्थित कॉलोनी में रहते हैं। अर्जुन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम वह पृथ्वीपुर स्थित फार्म हाउस पर गए थे। वहां से लौटते समय गांव बाबनपुरा निवासी उनका नौकर राजेंद्र पुत्र चंद्रपाल बाइक से उन्हें बिजनौर छोड़ने जा रहा था।

हमले में नौकर घायल, अधिवक्ता को भी चोट आरोप है ...