Bijnor News: बिजनौर : नेशनल हाईवे पर सेब से लदा कैंटर पलटा, कश्मीरी चालक घायल
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: रेहड़ में नेशनल हाईवे 734 पर रेहड़ थाना क्षेत्र के बादीगढ़ चौराहे के पास शाहपुर माइनर पर रविवार तड़के सेब से लदा कैंटर डिवाइडर पर पलट गया। कैंटर कश्मीर से हल्द्वानी जा रहा था। हादसे में चालक इश्वाक अहमद (22 वर्ष) पुत्र हनीफ निवासी लाल चौक, श्रीनगर(कश्मीर) घायल हो गया। हेल्पर इमरान पुत्र मोहम्मद साबिर ने बताया कि हाईवे पर अचानक गोवंश आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और क्रेन से कैंटर हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.