Bijnor News: बिजनौर : गुलदार ने छह वर्षीय बालक को बनाया निवाला
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: गांव में खेलते समय बुधवार शाम लापता हुए छह वर्षीय बालक अनिकेत उर्फ कालू को गुलदार ने मार डाला। गुरुवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तहसील क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी निवासी भूदेव कश्यप का छह वर्षीय पुत्र अनिकेत उर्फ कालू बुधवार शाम गांव में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
गन्ने के खेत में शव मिलना गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष पड़े देखे। ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार बालक के सिर और पेट के नीचे के हिस्से को खा चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.