बिजनौर, अक्टूबर 18 -- Bijnor News: चंदक। मंडावर थानाक्षेत्र की चंदक चौकी अन्तर्गत गांव निवासी बाइक सवार दूधिया दूध लेने जा रहा था। रास्ते में घात लगाये बैठे गुलदार ने दूधिया पर हमला बोल दिया। अन्य बाइक सवारों के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत की ओर भाग निकला। शनिवार देर शाम थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी के गांव खोडाहेड़ी निवासी आसिफ पुत्र मंगलू खां डेरीयों गांव से दूध लेने जा रहा था। जैसे ही वह गन्ना क्रेशर हाजीपुर के पास पहुंचा तो घात लगाए बैठे गुलदार ने दूधिया पर हमला कर दिया। पैर में गुलदार के हमले गहरा दांत लगने और पंजे लगने से घायल हो गया। अन्य बाइक सवारों ने गुलदार को देखकर शोर मचाया तो वह गन्ने के खेत की ओर भाग निकला। घायल ने निजि चिकित्सक के यहां उपचार कराया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिंदी ह...