बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में गुलदार के कैद होने के बाद मिलकर्मियों तथा ग्रामीणों द्वारा राहत महसूस की जा रही है। बीते करीब एक पखवाडे से गांव बहादरपुर स्थित चीनी मिल के इर्दगिर्द गुलदार की चहलकदमी बरकरार थी। ग्रामीणों द्वारा हमले की आशंका जताते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की गई थी। करीब एक सप्ताह पहले वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए मिल परिसर के समीप पिंजडा लगाया गया था। शुक्रवार को अचानक पिंजडे में गुलदार के कैद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके भारी भीड़ एकत्र हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने पिंजड़े में कैद गुलदार का वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। गुलदार के पिंजड़े में कैद होने के बाद वन कर्मियों तथा ग्रामीणों द्वारा राहत महसूस की जा रही है। मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम द...