बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: नूरपुर, संवाददाता। विकास खंड के गांव मोरना में कृषि विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरित किए जाने के कार्यक्रम का प्रोजेक्टर से सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। प्रधान उमेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न गोष्ठी में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक अनुज कुमार ने रबी सीजन में बीज पर मिलने वाले अनुदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त मिली मृदा प्रयोगशाला चांद...