बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन परंपरागत ढंग से निकाला। विश्नोई सराय के नवीन शिक्षा सदन में संघ के ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य वक्ता सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनीलजी के बौद्धिक के बाद हाथों में लाठी लिए पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ। सबसे आगे संघ के बैंड की धुन के साथ बाल स्वयंसेवक चल रहे थे और उनके पीछे आरएसएस के पदाधिकारी व स्वयंसेवक चल रहे थे। पथ संचलन विश्नोई सराय, सर्राफा बाजार, गंज बाजार, बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ, आर्य समाज, प्रेम पुस्तकालय के सामने से होता हुआ लुहारी सराय, मंडी मौलगंज, पालिका मार्केट, गांधी मूर्ति पार्क होता हुआ हिंदू इंटर कॉलेज में पहुंच कर सम्पन्न हुआ।पथ यह भी पढ़ें- Maharajganj News: आरएसएस के स्वयंसेवको...