बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: नांगल सोती। नांगल-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती कराई गई महिला की अचानक मौत हो गई। इस पर परिवार ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत किया। नांगल निवासी मोहम्मद यूसुफ के अनुसार शनिवार देर शाम उसकी पत्नी नूरजहां के सीने में दर्द की शिकायत बनी। इस पर यूसुफ ने पत्नी नूरजहां को नांगल नजीबाबाद मार्ग पर सराय नहर पुलिया के समीप स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस पर गुस्से में परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन ...