बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर सरवनपुर तिराहे के पास गुरुवार देर रात करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे पिकअप वाहन रोककर खाना खा रहे तीन लोगों को हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया कि रुद्रपुर (उत्तराखंड) के ग्राम जगतपुर निवासी मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, जग्गू, प्रिंस और सनी पिकअप वाहन से रुद्रपुर से अमृतसर (पंजाब) किसी मेले में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप में दो घोड़े भी सवार थे。

हादसे का विवरण गुरुवार देर रात करीब दो बजे नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर ग्राम सरवनपुर तिराहे के पास उन्होंने सड़क किनारे पिकअप रोक दिया। इस दौरान मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और जग्गू वाहन से उतरकर सड़क किनारे बैठकर ख...