बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: धामपुर में पड़ोस के गांव में रामलीला का प्रसारण देखकर लौट रहे 33 वर्षीय विपिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। सुहागपुर गांव निवासी विपिन पुत्र चेतराम पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर सादा में रामलीला का प्रसारण देखने गया था। देर रात लौटते समय वह रास्ते में घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि विपिन को दूस...