बिजनौर, जुलाई 9 -- Bijnor News: मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने ही लोकनिर्माण विभाग के दावों की पोल खोल दी। मंडावर-बालावाली मार्ग सड़क आधे से अधिक टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गयी है। बुधवार की रात्रि हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार की सुबह मंडावर से बालावाली को जाने वाला मुख्य मार्ग गांव खिरनी के सामने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क उखड़कर गड्ढे में तब्दील हो गयी। क्षतिग्रस्त मार्ग बड़ी दुघर्टना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग पूर्व के वर्षों में सड़क का निर्माण किया गया था। जिसमें लोकनिर्माण विभाग की भारी लापरवाही साफ झलकती है।और विभाग से अतिशीघ्र सड़क ठीक कराने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...