बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: कोतवाली शहर क्षेत्र में नुमाइश ग्राउंड के बाहर आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बलेनो कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे का विवरण रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने नुमाइश ग्राउंड के बाहर आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार की टक्कर से गांव रहीमपुर निवासी फरमान और उसका छोटा भाई फुरकान घायल हो गए। बताया गया कि दोनों भाई काम से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने वाली कार पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा...