Bijnor News: बिजनौर: खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत
बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: बिजनौर/नूरपुर, हिटी नहटौर रोड पर गांव कुंडाखुर्द में खंभे से बाइक की टक्कर होने से तंगरौला निवासी युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर रात क्षेत्र के गांव तंगरौला निवासी सोमवीर सिंह का पुत्र 23 वर्षीय वासु हरिद्वार से बाइक से अपने गांव आरहा था। रात में लगभग 11 बजे अज्ञात कारण से उसकी बाइक की खंभे से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार विवाहित वासु हरिद्वार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.