बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: बिजनौर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार धामपुर के प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार को अफजलगढ़ का प्रभारी निरीक्षक, अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को हल्दौर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार को नहटौर थाने का प्रभारी निरीक्षक, वहीं, नहटौर के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह को धामपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...