बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम पूरनपुर गढ़ी में कुछ नाबालिग बच्चों ने एक देवस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गये। अन्य समुदाय के बच्चे होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों की और से समझा बुझाकर मामला शांत हो गया मंगलवार देर शाम नजीबाबाद पुलिस को पूरनपुर गाड़ी में देव स्थल तोड़े जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि चार बच्चों ने उक्त देव स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। चारों ही नाबालिक बताए गए हैं।बताया गया कि ग्राम पूरनपुर गढ़ी में ग्राम समाज की 150-200 गज़ भूमि ग्राम के बाहर है। उक्त भूमि में लगभग 80-90 वर्ष पुराने 4-5 ग्राम देवता (थला) अलग-अलग स्थान पर बने हुए हैं। उक्त देवता स्थल की चारों तरफ से लगभग 5-5...