Bijnor News: बिजनौर: आबादी में घुसा गुलदार, बछिया को बनाया निवाला
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: मोहल्ला फतेहनगर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात आबादी में घुसे गुलदार ने सड़क किनारे बंधी एक बछिया को मार डाला। हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और रात में ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मोहल्ला फतेहनगर निवासी दिलावर सिंह ने अपनी बछिया सड़क किनारे बांध रखी थी। देर रात गुलदार आबादी में पहुंचा और बछिया पर हमला कर दिया। तभी गश्त कर रहे एसआई अंकित कुमार की नजर गुलदार पर पड़ी। उन्होंने पुलिस वाहन का हॉर्न तेज-तेज बजाया, जिससे गुलदार बछिया को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।सीसीटीवी यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशत फुटेज सामने आने के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। मोहल्लेवासियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.