बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: उत्तराखंड के लक्सर स्थित बहन के घर से लौट रहे 24 वर्षीय युवक ने शनिवार को मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक पानी में तैरता रहा और कम पानी में खड़े होकर आगे बढ़ने के बाद गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर खड़ी बाइक के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास कोई तहरीर आदि नहीं आई थी। जानकारी के अनुसार थाना नांगल क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी वासु शर्मा (24) पुत्र स्व. नरेंद्र शर्मा उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर स्थित अपनी बहन के घर गया था। शनिवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। बालावाली गंग...