बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: दो- तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से तहसील क्षेत्र में किसानों की तैयार फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में मुंजी की पकी फसल जमीन पर गिर गई है, जबकि गन्ने की फसल भी नीचे बिछ गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।बारिश के कारण खेतों की हालत खराब हो गई है। वही, पैजनिया निवासी किसान मुकेश त्यागी ने बताया कि उनकी दो बीघा मुंजी की फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरी फसल जमीन पर बिछ गई। किसान ने बताया कि मौसम अभी भी खराब है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बारिश और तेज हवाओं से खेतों में बिछी ज्वार और गन्ने की फसल यदि बारिश जारी रही तो पकी फसल के नष्ट होने का खतरा है। लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दिनभर छाए रहे बादल, रुक...