बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: बारिश के कारण गांव खानपुर में जल निकासी के लिए बना नाला ध्वस्त हो गया। जिससे गांव की जल निकासी अवरुद्ध हो गई है। जीतपुर खास पंचायत के गांव खानपुर में आबादी की जल निकासी के लिए नाला बना है। शनिवार को हुई बारिश में नाला ध्वस्त हो गया, जिससे गांव की जल निकासी अवरुद्ध हो गई। ग्रामीणों जितेंद्र परमार, ठाकुर सिंह, दिनेश कुमार, यशपाल सिंह,अमर सिंह, पूरन सिंह, राजपाल सिंह आदि का कहना है कि जल निकासी सुचारू न होने से ग्रामीणों के घरों के सामने दूषित पानी जमा हो रहा है, जिसमें कीट, मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाला सही कराकर जल निकासी सुचारु कराने की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत सचिव महेश कुमार का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मुआयना किया जाएगा जल्द ही नाले की मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...