Bijnor News: बारिश में बिजली लाइन पर गिरा पेड़, कई गांव की आपूर्ति ठप
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव चमरौला में पेड़ उखड़कर बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे कई गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार दोपहर बिजली आपूर्ति के दौरान सौफतपुर बिजली घर से जुड़े गांव चमरौला आबादी क्षेत्र में एक पेड़ उखड़कर बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली पोल व लाइन टूट गई। समय रहते ग्रामीणों ने बिजली घर पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे हादसा होने से टल गया। लाइन टूटने से हरचंदपुर, मायापुरी, सौफतपुर, लालपुर मान, महमसापुर, ढोलापुरी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली घर के जेई उत्तम कुमार ने बताया कि जल्द ही लाइन सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, 160 विद्युत पोल धराशायी यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ढखेरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.