Bijnor News: बारिश में फुंका सबस्टेशन का केबिल बक्सा, घंटो ठप रही आधे शहर की बिजली
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: रविवार की तड़के हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजनौर शहर के बुखारा बिजलीघर का केबल बक्सा फुंक गया। इसके चलते करीब छह घंटे से अधिक आधे शहर की बिजली ठप रही। करीब 11 बजे दूसरा केबल जोड़ने के बाद आपूर्ति सुचारु हुई।Ü केबल बॉक्स जलने के कारण शहर के नई बस्ती, सिविल लाइन्स, नजीबाबाद रोड, चाहशीरी, बुल्ला का चौराहा, आदर्श नगर, आदमपुर आदि इलाकों में बिजली ठप हो गई। बारिश के दौरान बिजलीघर पर फुंके केबल को बदलने में बिजलीकर्मी लगे रहे तो वहीं शहर के ही बकली बिजलीघर से जुड़े इलाके गांधी मार्केट शुगर मिल के सामने, पाल नगर, आईटीआई, ज्ञान विहार, मालती नगर, चौधरी पुरम आदि इलाकों की बिजली भी कुछ मामूली फॉल्ट के चलते करीब साढ़े छह घंटे बाधित रही। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बारिश से राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.