बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बढ़ापुर। लगातार हो रही बारिश के बीच कस्बे के मोहल्ला गड़रियान में गुरुवार शाम एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं। मकान में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला गड़रियान निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह का लकड़ी की कड़ियों से बना पुराना मकान था। वह एक कमरे में स्वयं रहते थे, जबकि दूसरे कमरे में बकरियां बांधी जाती थीं। गुरुवार शाम क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Hapur News: सरावनी में बारिश के कारण भरभराकर गिरे मकान के दो कमरे बकरियां मलबे में दब गईं, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत ह...