बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: किसान तो इंतजार कर रहे हैं कि चीनी मिल शीघ्र चले लेकिन बारिश ने किसानों के साथ चीनी मिल अधिकारियों की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश के चलते चीनी मिलों का पहिया अब लेट घूमेगा। एक-दो को छोड़ दे तो अन्य चीनी मिल दीपावली के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगी। जिले में 10 चीनी मिल है और करीब 2,57069 हेक्टेयर में गन्ने का रकबा है। जिले की चीनी मिल अक्टूबर के अंत में चलनी थी लेकिन बार बार बारिश किसानों के साथ चीनी मिल अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। बारिश के चलते चीनी मिल नवम्बर के प्रथम सप्ताह में चलनी थी लेकिन एक बार फिर बारिश ने किसानों से लेकर चीनी मिल अधिकारियों का दर्द बढ़ा दिया है। बारिश के कारण नवम्बर के प्रथम सप्ताह में चलने वाली चीनी मिल अब दीपावली के बाद चलेगी। डीसीओ बृजेश कुमार पटेल का कहना है कि एक दो च...