बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: नूरपुर, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिजनौर हाइवे पर गांव असदपुर धमरोली स्थित बाबा जितेंद्रनाथ आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति भंडारे का आयोजन किया गया। बुधवार को बाबा जितेन्द्रनाथ आश्रम के महंत राममुनि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं, ग्राम मंडोरा स्थित बाबा मोहन राम आश्रम में हरवेन्द्र सिंह भगत तथा बालाजी आश्रम में नरदेव भगत के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कोमल यादव, सचिन कुमार, सोनू, हरवीर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बालेश्वर घाट सत्संग आश्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन यह भी पढ़ें...