बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: जलीलपुर। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप देखा गया। बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत केन्द्र स्थापित किया गया, लेकिन खाली कुर्सी और कागजों तक ही सीमित रह गई। जलीलपुर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बाढ़ का प्रकोप देखा गया है। पिछले 15 दिनों में दो बार गंगा का जलस्तर बढ़ने से लगभग 12 गांव का जनसंपर्क मार्ग ब्लॉक मुख्यालय से कट गया था और लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। लोगों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले ही मुस्तैदी के साथ बाढ़ राहत केंद्र स्थापित कर दिए गए थे जिसमें तहसील प्रशासन के कुछ कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन बाढ़ राहत केंद्र खानपुर खादर में कोई भी कर्मचारी बाढ़ राहत केंद्र पर नहीं दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले के तटबंधों...