बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: शहर के अत्यधिक व्यस्त बाईपास रोड पर पराग डेयरी के पास सात बिजली के खंभे खतरनाक तरीके से तिरछे होकर गिरने की कगार पर पहुँच गए हैं। दिन-रात भारी वाहनों के आवागमन वाले इस मार्ग पर झुके हुए एचटी लाइन के ये खंभे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऊर्जा निगम की इस लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। ​क्षेत्रवासियों के अनुसार, लगभग कुछ दिन पहले तेज हवा या अन्य कारण से इन खंभों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर एक पेड़ गिर गया था। पेड़ के भारी वजन और खिंचाव के कारण एक के बाद एक सात बिजली के खंभे बुरी तरह तिरछे हो गए।​ इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाकर और टूटी लाइन को जोड़कर विद्युत आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन तिरछे खड़े इन खंभों को सीधा करने या मजबूत करने की जहमत...