बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजैटा में बाइक से पानी के छींटे लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बाइक सवारों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुकंदपुर राजमल निवासी अमन कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम कुंजैटा के बाहर कब्रिस्तान के पास बाइक से पानी के छींटे लगने को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मारपीट में दो बाइक सवार युवक घायल, सात नामजद आरोप है कि इस दौरान ग्राम कुंजैटा निवासी शमशाद ने अपने सात से आठ रिश्तेदारों के साथ मिलकर बाइक सवार शिवम कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम मु...