बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: पंजाबी कॉलोनी के निकट बाइक में सांप निकालने की घटना से बाइक सवार सहम गया। घटना से बाजार में कौतूहल मच गया। सांप देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। काफी देर तक अफरातफरी मची रही।कालागढ़ मार्ग पर कॉलोनी निवासी गुरमीत सिंह ने सोमवार को एक व्यक्ति बाइक लेकर नगीना चौराहा से सुभाष चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे चलती बाइक में सांप का फन दिखाई दिया। चालक ने आनन फानन में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब बाइक की टंकी खोली तो उसमें लगभग 4 फीट लंबा सांप दिखा। राहगीरों ने एक डंडे की मदद से सांप को बाइक से निकाल कर नाले में छोड़ दिया। चलती बाइक में सांप निकलने से सड़क पर कौतूहल मच गया। नजारा देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीर मोबाइल में बाइक स...