Bijnor News: बाइकों की भिडंत में 2 महिलाओं सहित 5 घायल
बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: दो बाइकों की भिडंत में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। गंभीरावस्था के चलते दो लोगों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। मंगलवार को देर रात गांव सीरवासुचंद निवासी निसार अहमद पत्नी सबला खातून तथा फूलजहां पत्नी नौशाद अहमद सहित बाइक द्वारा शरीफ नगर से गांव लौट रहा था। दूसरी ओर गांव त्रिलोकपुर निवासी सोनू और चमन बादीगढ़ से वापस आ रहे थे। इस दौरान मानियावाला के समीप ओवरटेक करने के प्रयास के चलते दोनों बाइके टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांचों बाइक सवार घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सोनू तथा चमन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.