बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव बसंतपुर में शनिवार तड़के गुलदार ने पशुशाला में बंधी गाय को अपना निवाला बना लिया। गुलदार गाय को पशुशाला से उठाकर घर के पास स्थित गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने गाय को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव के आसपास गुलदार दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मुनाबे में गुलदार का आंतक ग्रामीणों की चिंताएं बसंतपुर निवासी हेम सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि उनकी गाय घर में बनी पशुशाला में बंधी हुई थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे गुलदार पशुशाला में घुस आया और गाय को उठाकर ले गया। घर के पास ही गन्ने के खेत में गुलदार ने गाय क...