Bijnor News: बनखला में मस्जिद की दीवार हटाकर कुएं को परिसर से किया अलग
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: गांव बनखला में मस्जिद परिसर में मिले कुएं को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को पुलिस-प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई की गई। मस्जिद कमेटी ने बाउंड्री की दीवार हटाकर कुएं को मस्जिद परिसर से अलग कर दिया। उधर, हिंदू रक्षा दल ने निर्धारित समयसीमा में कुआं कब्जामुक्त नहीं होने पर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है। गांव बनखला स्थित मस्जिद परिसर में कुएं पर कथित अतिक्रमण की शिकायत गांव लक्खूवाला के ग्रामीणों और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत के बाद जांच कराई गई। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा कर दी थी। इस पर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने परिसर में खुदाई कराई, जिसमें कुएं का ढांचा दिखाई दिया।
भूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.